
निःसंतान महिलाओं की अब भरेगी झोली।
हर महिला अपने परिवार में एक महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। महिला अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी बखुबी निभाती है, और परिवार के हर सदस्य की छाटी- बड़ी जरुरतों को पूरा करती है। संघर्ष की अगर बात की जाएं तो एक महिला अपने जीवन में बहुत संघर्ष करती है। कई बार लड़की होने के कारण उसे मां बाप का प्यार नहीं मिल पाता और कई बार शादी होने के बाद लड़की के ससुराल वाले उसे पड़ताड़ित करते हैं।
लेकिन, कई महिलाओं का शादीशुदा जीवन उस वक्त नर्क बन जाता है जब वह संतान पैदा नहीं कर पाती। ज्यादातर मामलों में संतान पैदा ना कर पाने के कारण महिला के ससुराल वाले उसे पड़ताड़ित करते हैं।
संतान पैदा ना कर पाने के कारण खुद महिला भी निराश हो जाती है। क्योंकि हर महिला का सपना होता है कि वह मां बने। महिला का संतान पैदा ना कर पाने का कारण इनफर्टिलिटी होता है। जिसे हिन्दी में बाझंपन के नाम से जाना जाता है। हालांकि बाझंपन का शिकार पुरुष भी होते हैं लेकिन इस लेख में हम महिला बांझपन के बारे में आपको बताएंगें।
महिला बांझपन किसे कहते हैं – Mahila Bajhpan kise Khte Hai
जब कोई महिला गर्भधारण करने में असमर्थ होती है तो उसे ही महिला बांझपन कहा जाता है। अगर कोई महिला एक साल तक यौन संबंध बनाने के बाद भी गर्भधारण नहीं कर पा रही है तो वह महिला बाझंपन का शिकार हो सकती है। कई बार बांझपन की भी कई स्थिति होती हैं। जैसे कुछ महिलाओं की बच्चेदानी में किसी प्रकार की समस्या होने के कारण भी गर्भधारण नहीं कर पाती, और कुछ महिलाएं एक बच्चा पैदा करने के बाद दूसरा बच्चा पैदा नहीं कर पाती।
महिला बांझपन के लक्षण- Mahila Bajhpan ke Lakshan
- जब कोई महिला एक साल तक संभोग करने के बाद भी गर्भधारण नहीं कर पा रहीं है। तो यह महिला बाझंपन का एक महत्वपूर्ण लक्षण है।
- शरीर का वजन अचानक बढ़ना
- संभोग के दौरान बहुत अधिक दर्द होना
- सैक्स करने की इच्छा में कमी होना
- बालों से संबंधी कोई भी समस्या होना
- महावारी का अनियमित रुप से आना या फिर लंबे समय तक महावारी का ना आना।
- चेहरे से संबंधी कोई भी समस्यां हो जाना
अगर किसी महिला को ये लक्षण महसूस होते है तो उसे तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
महिला बांझपन का कारण- Mahila Bajhpan ke Karan
फिमेल इनफर्टिलिटी की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जिनमें से कुछ इस प्रकार की है-
बढ़ती उम्र के कारण
बच्चेदानी में दिक्कत होने पर
STD (सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज)
गोनोरिया की बीमारी होने की वजह से
बार -बार गर्भपात होने के कारण
सही ढ़ग से सैक्स ना करने की वजह से
महिला बांझपन का इलाज- Mahila Bajhpan Ka Ilaj

बांझपन एक ऐसी समस्या है जो स्त्री और पुरुष दोनों में पाई जाती है। जरुरी नहीं है कि अगर महिला गर्भधारण नहीं कर पा रही है तो इसकी वजह वह है। इसलिए ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जाकर सही इलाज लेना ही उचित होता है। अगर कोई निःसंतान महिला संतान की इच्छुक है तो वह AMAN CLINIC में आकर डॉकटर रवि कपूर से मिलें। हमारे डॉक्टर रोगी की संपूर्ण जांच करने के बाद आयुर्वेद पद्धति से इलाज करते हैं। जिसका कोई साइड इफैक्ट नहीं होता है। हमारे द्वारा किए गए इलाज से कई महिलाओं को संतान की प्राप्ती हुई है।