Ling-ka-tedhapan/लिंग-में-टेढ़ापन-क्यों-होत-है/Peyronies-disease

पुरुषों का पेनिस यानी लिंग उनके मर्द होने की पहचान होता है। इसलिए उनके लिए यह अंग महत्वपूर्ण होता है। अधिकतर पुरुष अक्सर अपने लिंग के प्रति चिंतित रहते है। क्योंकि लिंग का उपयोग, उसके साइज और आकार को लेकर उनके मन में काफी सारी भ्रांतियां होती है। पुरुष अपने पेनिस Penis को लेकर इसलिए चिंतित होते है.

क्योंकि स्त्री के साथ संबंध स्थापित यानी सैक्स करते समय वे किसी भी प्रकार की बाधा नहीं चाहते। वे यौन रुप से अपने साथी को संतुष्ट करना पसंद करते है। लेकिन पेनिस संबंधी समस्याएं पुरुषों को चिंतित कर देती है। क्योंकि पेनिस समस्याओं के कारण पुरुष सही से यौन प्रदर्शन करने में असमर्थ होते है। वैसे तो पुरुषों को लिंग संबंधी कई समस्याएं होती है। जिसके बारे में पुरुषों को सही और विस्तार से जानना बहुत जरुरी है। आज फिलहाल हम लिंग के टेढ़ेपन Ling Ka Tedhapan के बारे में आपको बताएंगें। इसके लक्षण कारण और इलाज जानने से पहले ये जान लें, कि आखिर लिंग का टेढ़ापन किसे कहते है।

लिंग का टेढ़ापन किसे कहते है- Ling ka Tedhapan in Hindi

लिंग का टेढ़ापन पुरुषों का यौन रोग है। इस स्थिति में पुरुष का लिंग टेढ़ा हो जाता है। जिसे पेरोनी ( Peyronie’s disease) रोग के नाम से जाना जाता है। लिंग में टेढ़ापन धीरे- धीरे या फिर आचानक से हो सकता है। शरुआत में यह गांठ बनने और दर्द के साथ शुरु हो सकता है। लिंग का टेढ़ापन सबसे स्पष्ट रुप से लिंग स्तंभन  यानी लिंग के खड़े होने के दौरान दिखाई देता है। यह कभी-कभी अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन अधिकतर मामलों में स्थिर रहता है या और भी बिगड़ जाता है।

लिंग में टेढ़ापन होने के लक्षण- Ling ka Tedhapan k Lakshan in Hindi

जब लिंग सामान्य स्थिति में होता है, तो  किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिखाई देते। इसके लक्षणों का अनुभव लिंग में उत्तेजना आने की स्थिति होता है। लिंग में तनाव आने के बाद यह या तो ऊपर की ओर या नीचे की ओर मुड़ जाता है। अधिकतर मामलों मे यह देखा गया है कि दर्द तो कम हो जाता है, लेकिन टेढ़ेपन सही नहीं होता। सामान्य तौर पर इसके लक्षण धीरे- धीरे हो सकते हैं। हालांकि, कुछ स्थितियों में नीचे दिए गए लक्षण इसके लक्षणों में शामिल हो सकते हैं।   

  • लिंग में गांठ महसूस होना ।
  • लिंग में लचीलापन कम हो जाना।
  • संभोग करते समय लिंग में दर्द होना ।
  • लिंग में उत्तेजना आने के दौरान दर्द होना।
  • टेढ़ेपन के कारण सैक्स करते समय कठिनाई महसूस होना।
  • इरेक्शन के बाद लिंग का सामान्य से छोटा दिखाई देना।
  • सैक्स करने के बाद लिंग में बहुत ज्यादा दर्द या सूजन होना।
  • लिंग में उत्तेजना आने के दौरान लिंग का एक तरफ झुकना या मुड़ जाना।

लिंग के टेढ़ेपन के कारण- Ling me tedhapan K Karan in Hindi

लिंग के टेढ़ेपन के कारणों की अगर बात करें तो इसका कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि ऐसा माना जाता है कि लिगं में टेढ़ापन किसी तरह की चोट लगने या फिर सैक्स करते समय लिंग अचानक से मुड़ जाने के कारण होता है। कई बार चोट लगने का पता नहीं चलता। इसके अलावा यह अनुवांशिक रुप से भी हो सकता है।

  • लिंग के उत्तकों में चोट लगने के कारण
  • कुछ मामलों में दवाओं के साइड इफैक्ट की वजह से
  • सैक्स करते समय लिंग का अचानक से मुड़ने के कारण
  • अनुवांशिक स्थिति में यदि किसी पुरुष को यह समस्या हैं, तो भविष्य में उसकी संतान को भी होने की संभावना हो सकती हैं।

लिंग के टेढ़ापन का आयुर्वेदिक इलाज- Ling k Tedhapan ka Ayurvedic Ilaj

जिन पुरुषों के लिंग में टेढ़ापन होता है, वे काफी निराश हो जाते है। क्योंकि कई बार उन्हें साथी के साथ शारीरीक संबंध स्थापित करने में परेशानी आती है और लिंग में दर्द भी महसूस होता है। हालांकि कई बार यह अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन अगर किसी पुरुष को यह लंबे समय तक है या फिर लिंग में दर्द या सूजन रहती है, तो ऐसी स्थिति में एक  अच्छे सैक्सोलोजिस्ट Sexologist के पास जाना चाहिए। सैक्सोलोजिस्ट आपके लिंग का सही से परीक्षण करने के बाद आपको एक उचित इलाज प्रदान करेगा। अगर आप दवाओं के साइड इफैक्ट से डरते है, तो आप हमारे आयुर्वेदिक सैक्सोलोजिस्ट Ayurvedic Sexologist से अपने रोग का आयुर्वेदिक इलाज Ayurvedic Treatment करवा सकते है। जिसका आपको कोई साइड इफैक्ट नहीं होगा और आप अपने रोग से जल्दी छुटकारा पा सकते है। आयुर्वेदिक इलाज के लिए अमन क्लिनिक Aman Clinic पर चलें आए। अलग- अलग रोग से पीडित रोगी  हमारे अनुभवी सैक्सोलोजिस्ट Sexologiast in Panipat द्वारा दिए गए इलाज से ठीक हुए है।

अधिक जानकारी के लिए आप हमें 89504-00073 इस नम्बर पर कॉल या मैसेज कर सकते है।

3 comments on “लिंग का टेढ़ापन दूर करेगा आयुर्वेदिक इलाज

  1. Sir I am 18 year old unmarried but my ling is teda, Chhota and patla! Sir my parents will be mairry me how much prize ling ka teritemant and medicine;. Kya sidha ho sakta hai sir ?????

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Chat & Video Call